Loading...

शिमला और मंडी विश्वविद्यालय के सर्च कमेटी चुनेगी नए कुलपति, अधिसूचना जारी

Ankita • 13 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल के दो विश्वविद्यालय में कुलपति के चयन के लिए सर्च एंड सिलेक्शन कमेटी का गठन कर दिया है। प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला और सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में कुलपति पद पर नियुक्ति के लिए दो अलग-अलग कमेटियां बनाई गई हैं।

राज्यपाल के सचिव की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार प्रदेश विश्वविद्यालय के लिए बनाई गई कमेटी में अध्यक्ष दिल्ली विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर योगेश्वर सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि पूर्व कुलपति प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार दुबे को सदस्य बनाया गया है जो उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं।

इसी कमेटी में राज्य सरकार की तरफ से भी एक नॉमिनी आएगा। यह कमेटी 30 अक्तूबर को सुबह बैठक करेगी और कुलपति को लेकर नाम सुझाएगी, दूसरी सर्च कमेटी सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी में कुलपति की नियुक्ति के लिए बनाई गई है जिसके अध्यक्ष बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी कोटा के पूर्व कुलपति प्रोफेसर एचडी चरण को बनाया गया है।

इस सर्च कमेटी में मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी के पूर्व कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडे को मेंबर बनाया गया है। प्रोफेसर पांडे भी गोरखपुर के रहने वाले हैं। इस कमेटी में भी एक नॉमिनी राज्य सरकार का आएगा और यह कमेटी 31 अक्तूबर को कुलपति के चयन के लिए बैठक करेगी।

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार अब भी केंद्रीय विवि के कुलपति प्रोफेसर एसपी बंसल के पास है जबकि सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी में प्रो. वीसी ही कुलपति का काम देख रही हैं।