शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। यह हादसा रामनगर के खोला कैंची के पास हुआ, जहां सात लोग सवार पिकअप गाड़ी अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
शिमला:
चार की मौके पर मौत, एक ने रास्ते में तोड़ा दम
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने शिमला रेफर करते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मृतकों में तीन नेपाली मूल के लोग
मृतकों में तीन नेपाली मूल के व्यक्ति शामिल हैं। एक मृतक की पहचान जोगिंदर सिंह पुत्र बालक राम निवासी खोला गांव के रूप में हुई है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। गाड़ी में कुल सात लोग सवार थे। दुर्घटना की विस्तृत जांच जारी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





