Loading...

शिमला के पर्वतारोही का पांचवें दिन भी नहीं लगा कोई सुराग, आज फिर रवाना होगी टीम

PRIYANKA THAKUR • 24 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / कुल्लू

शिमला के पर्वतारोही आशुतोष का पांचवे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। टीम द्वारा लगातार पर्वतारोही को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लग पाई है। वहीं, आज फिर वीरवार को टीम युवक की तलाश के लिए रवाना हो गई है।

बता दे कि बुधवार को युवक की तलाश के लिए रेको एवलांच रेस्क्यू डिवाइस की मदद से एडवेंचर टूर ऑपरेटर एसोसिएशन (एटीओए) की टीम ने दिनभर सर्च ऑपरेशन चलाया। हिमस्खलन वाले स्थान पर फ्रेंडशिप पीक के एक ओर करीब 500 मीटर के दायरे में तलाश की गई। लेकिन उसके बाद भी सफलता हाथ नही लग पाई है।

बता दे, शनिवार सुबह शिमला का पर्वतारोही आशुतोष फ्रेंडशिप पीक पर हिमस्खलन की चपेट में आ गया था। जिसके बाद पर्वतारोही को तलाशने के लिए टीमों को मौके की ओर रवाना किया गया। बेटे का अभी तक कोई सुराग न लग पाने के चलते परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती ही जा रही है।