शिमला के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में भीषण आग, प्रिंसिपल ऑफिस सहित चार कमरे जलकर राख
शिमला
रात 2 बजे के करीब लगी आग से मची अफरातफरी, लाखों का नुकसान, कोई जानी नुकसान नहीं
राजधानी शिमला के विकास नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। यह आग रात 2 से 3 बजे के बीच स्कूल की टॉप मंजिल पर भड़की, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। हादसे में स्कूल का प्रिंसिपल ऑफिस सहित चार कमरे पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं।
लाखों का नुकसान, लेकिन कोई जनहानि नहीं
इस हादसे से स्कूल को लाखों रुपये की क्षति हुई है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है, क्योंकि आग लगने के समय स्कूल में कोई मौजूद नहीं था।
दमकल विभाग और स्थानीय लोगों ने मिलकर पाया काबू
घटना के वक्त पास-पड़ोस के लोगों ने जब आग की लपटें देखीं, तो तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अभी आग के कारणों का नहीं हुआ खुलासा
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आग किस वजह से लगी।