Loading...

शिमला के सुहावने मौसम का लुत्फ उठाने वीकेंड पर फिर सैलानियों की उमड़ी भीड़

Ankita • 11 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में वीकेंड पर एक बार फिर सुहावने मौसम का लुत्फ उठाने के लिए सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी है। शुक्रवार से ही शिमला में सैलानियों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। दोपहर बाद शहर की पार्किंगें पैक हो गईं। शिमला के अलावा साथ लगते पर्यटन स्थलों मशोबरा, नालदेहरा, कुफरी और नारकंडा में भी सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी।

सर्कुलर रोड को मालरोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट में भी सैलानियों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। अगस्त में लिफ्ट की स्थिति कोरोनाकाल के समान हो गई थी। सैलानियों की आमद घटने से बीच में कुछ दिनों के लिए बड़ी लिफ्ट का संचालन भी बंद कर दिया गया था।

इस वीकेंड पर एक दिन में सात हजार लोगों ने लिफ्ट से आवाजाही की। पिछले वीकेंड पर जहां होटलों के कमरे 25 से 30 फीसदी तक बुक रहे। वहीं इस वीकेंड यह संख्या बढ़कर 40 से 50 फीसदी पहुंच गई। लानियों ने रिज मैदान पर घुड़सवारी और फोटोग्राफी का लुत्फ उठाया। मैदानी राज्यों में गर्मी बढ़ने के बाद बड़ी संख्या में सैलानी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं।