Loading...

शिमला के 34 वार्डो पर कांग्रेस करेगी फतेह- ओपी ठाकुर

Ankita • 29 Apr 2023 • 1 Min Read

युवक कांग्रेस की टीम डोर टू डोर डटी प्रचार अभियान में…..

HNN/ शिमला

पूर्व में रही भाजपा सरकार ने शिमला के लोगों को विकास और सुविधाओं के नाम पर केवल ठगने के अलावा कोई काम नहीं किया है। यह बयान जारी करते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव ओपी ठाकुर में कहा कि सत्ता से बाहर हुई भाजपा को इस बार जनता ने निगम से भी बाहर करने का शिमला की जनता ने निर्णय ले लिया है।

ओपी ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में रही डबल इंजन की सरकार शहर के लोगों को ना तो किए गए वादे अनुसार पानी दे सकी और ना ही पार्किंग आदि की समस्या से निजात दिला पाई। उन्होंने कहा कि शहर में अब जनता व्यवस्था परिवर्तन के साथ सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के प्रति पूर्णतया आस्था बना चुकी है।

उन्होंने दावे के साथ कहा कि नगर निगम के सभी वार्डों के ऊपर इस बार कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएगी। ओपी ठाकुर ने बताया कि सरकार की नीतियों और शहर के विकास को लेकर जो रोडमैप तैयार किया गया है उसका जमकर प्रचार किया जा रहा है। युवक कांग्रेस की पूरी की पूरी टीम डोर टू डोर प्रचार अभियान में जुटी हुई है।

ओपी ठाकुर ने कहा कि चुनाव प्रचार में शिमला की जनता का उन्हें भरपूर सहयोग भी मिल रहा है। शनिवार को ओपी ठाकुर अपने दल बल के साथ वार्ड नंबर 22 शांति विहार में चुनाव प्रचार के लिए गए। बता दें कि ओपी ठाकुर शांति विहार वार्ड के चुनाव प्रभारी भी हैं। ओपी ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अपनी विचारधारा के साथ जहां प्रदेश की सत्ता में काबिज हुई है वही निश्चित रूप से इस बार नगर निगम पर भी जनता के भरोसे के साथ कांग्रेस का ही परचम लहराएगा।