Loading...

शिमला चौड़ा मैदान में कांग्रेस सरकार के खिलाफ गरजी भाजपा

PARUL • 25 Sep 2023 • 1 Min Read

सिरमौर से गए लगभग एक हज़ार भाजपाइयों ने प्रदर्शन में करी शिरकत

HNN/शिमला

प्रदेश भाजपा ने करार दी गई जनविरोधी नीतियों के खिलाफ शिमला के चौड़ा मैदान में आज बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदेशभर से भारी तादाद में भाजपाइयों के द्वारा इस विरोध प्रदर्शन में शिरकत की गई। चौड़ा मैदान में भाजपा के द्वारा कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने अपने संबोधन में कहा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को बड़े-बड़े प्रलोभन दिए।

उन्होंने कहा कि इन प्रलोभन में 10 ऐसी गारंटियां भी है जो न केवल व्यर्थ बल्कि झूठी साबित हुई है। सरकार के10 माह बीतने जा रहे हैं बावजूद इसके कोई भी गारंटी पूरी होती नजर नहीं आ रही है। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने के लिए जनता के साथ एक बड़ा षड्यंत्र रचा है। झूठ के इस षड्यंत्र से प्रदेश की जनता अब पूरी तरह वाकिफ हो चुकी है। जिसका परिणाम अब आने वाले लोकसभा के चुनाव में जरूर मिलेगा।

वहीं जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता के नेतृत्व में जिला सिरमौर के सभी मंडलों से भारी तादाद में लोग शिमला पहुंचे। कई भाजपा कार्यकर्ता पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड्स के पास प्रदर्शन कर रहे हैं। विधानसभा की ओर बढ़ने के लिए पुलिस से संघर्ष हो रहा है। पुलिसकर्मियों पर खाली बोतलें फेंकी गई। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई है।

प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना सहित भाजपा के विधायक व अन्य नेता मौजूद हैं।