Loading...

शिमला नगर निगम की जीत पर नाहन कांग्रेस में जीत का जश्न

Ankita 5 May 2023 Edited 5 May 1 min read

ढोल की थाप पर जमकर नाचे, खुशी में बांटे लड्डू

HNN/ शिमला

शिमला नगर निगम सहित नगर पंचायत तथा पंचायत उपचुनाव में मिली जीत को लेकर नाहन कांग्रेस ने जीत का जश्न मनाया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं सचिव रूपेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में अग्रसेन चौक पर कांग्रेसियों ने लड्डू बांटे और जमकर नाच किया।

प्रदेश प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि नाहन से विधायक अजय सोलंकी और उनकी टीम शिमला नगर निगम के चुनाव में प्रचार के लिए गई थी। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में लोगों ने सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर पूर्ण विश्वास प्रकट किया है।

यही नहीं रूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की तरह ना तो प्रलोभन देती है और ना ही झूठी गारंटीयां। उन्होंने बताया कि शिमला की जनता अच्छी तरह से जानती थी कि जहां कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान जो वादे किए थे, उन्हें सिलसिलेवार पूरे भी कर रही है।

शिमला में ट्रेफिक कंजेशन को लेकर 1500 करोड़ की रोपवे योजना शहर को भरपूर पेयजल सहित अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता में शामिल किया गया है। यही वजह है कि शिमला की जनता ने कांग्रेस सरकार में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए भारी जीत दिलाई है।

उन्होंने कहा कि इस जीत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश की लहर है। ठाकुर ने कहां की कांग्रेस सरकार अपने इन 5 वर्ष के कार्यकाल में विकास की नई इबारत लिखने जा रही है।

जीत के जश्न में जिला कांग्रेस महामंत्री नरेंद्र तोमर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य काजल शर्मा, पार्षद राकेश गर्ग, उर्फ पपली, पूर्व पार्षद कपिल गर्ग, पार्षद श्रुति, पूर्व पार्षद हरप्रीत कौर, जिला सिरमौर कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष अधिवक्ता वीरेंद्र पाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फकीर मोहम्मद, जिला सिरमौर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उपमा धीमान ,नाहन महिला कांग्रेस अध्यक्ष बिलकिस बानो, कांग्रेस नेत्री सुनीता आराधना, महीपत सोलंकी, सप्पू सहित दर्जनों कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।