शिमला नगर निगम चुनावों में भाजपा को मिलेगी प्रचंड जीत- वीरेंद्र कंवर
वीरेंद्र कंवर बोले- कांग्रेस के झूठे वायदों का जवाब देगी जनता
HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं राज्य सरकार में रहे पूर्व केैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिस प्रकार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा साबित हुआ है, उसी प्रकार नगर निगम चुनावो में भी राज्य सरकार का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है।
इस घोषणा पत्र की एक भी घोषणा पर कांग्रेस कभी गंभीर नहीं होगी। कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने जो दस गारंटियों का प्रलोभन देकर जनता को भ्रमित करके सत्ता हासिल की थी।
उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही कांग्रेस सरकार की पहली बैठक में ओपीएस, महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह देने 2 रुपए किलो गोबर खरीदना 100 रुपए लीटर किसानों से दूध लेने वाली दस गारंटियों को कांग्रेस सरकार ने फेल कर दिया है और सत्ता सुख भोगने के लिए जनता को कर्ज तले डुबो रही है।
अब नगर निगम चुनावों में जनता ने एक वार फिर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है और भाजपा प्रत्याशियों को जनता का भारी समर्थन भी मिल रहा है। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जनता का अद्भुत जोश देखने को मिल रहा है।
भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे उत्साह से चुनाव प्रचार में जुटा है, क्योंकि जिस तेजी से कांग्रेस ने राज्य की जनता को प्रलोभन देकर सत्ता ली है, अब सरकार अपने वादों से बिखर रही है। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। 900 से ज्यादा सरकारी संस्थान 350 से ज्यादा सरकारी स्कूल सरकार ने बंद कर दिए है।
पूर्व केैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि चुनावी समय मे कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में 5 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार ने रंग बदलना शुरू कर दिया और 5 लाख नौकरियां देने की बजाय लाखों युवाओं को बेरोजगार करके घर बैठा दिया है।
कंवर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में आउटसोर्सेस कर्मचारियों को सैलरी के लाले पड़े है। बीते 5 माह से उनके खाते में सैलरी नहीं पड़ी है। व्यवस्था परिवर्तन की बात करने बाली राज्य की कांग्रेस सरकार बताए कि 5 माह के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार की क्या बड़ी उपलब्धि रही है। क्या हिमाचल की जनता के लिए 5 माह में क्या किया है।
कंवर ने कहा कि पहली बैठक में ओपीएस देने वाली कांग्रेस सरकार खुद ओपीएस में घिर गई है और हर कैबिनेट बैठक में नए अध्ययन के साथ ओपीएस देने की बात कर रही है। राज्य की महिलाओं को 5 माह के कार्यकाल में किसके खाते में 1500 रुपए डाले गए है।
इसके अलावा राज्य सरकार ने दस गारंटियों में से कौन सी गारंटी को पूरा किया है। यह जनता में सार्वजनिक करें। कंवर ने कहा कि बीते पांच बर्षो के कार्यकाल में कांग्रेस के नेता कर्ज पर ढिंढोरा पीटते रहे है।
लेकिन अब 5 माह में राज्य की सूक्खू सरकार ने कितना कर्ज लिया है और क्यों कर्ज लेने की जरूरत पड़ी है। यह जनता में सफेद पत्र कांग्रेस सरकार जारी करें। कंवर ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की बुरी तरह फ़ज़ीत होने वाली है और भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है।
पूर्ब मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सूक्खू सरकार के 5 माह का कार्यकाल पूर्व जयराम सरकार के दौरान प्रगति पर चले कार्यो के पूर्ण होने पर फीते काटने में ही बीत गए। अगर 5 माह के कार्यकाल में सूक्खू सरकार ने एक भी कोई बड़ा कार्य जो जनता के लिए किया हो। तो कांग्रेस सरकार बताए।
कंवर ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में हुए बिकास कार्यो का श्रेय लेकर राज्य में कांग्रेस सरकार आगे बढ़ रही है। और उनका श्रेय लेकर जनता को भ्रमित कर रही है। लेकिन हिमाचल की जनता सव जानती है कि कौन बिकास करवा रहा है। और किसके बिकास कार्यो का श्रेय कौन ले रहा है।