Loading...

शिमला पुलिस की नशाखोरों व ड्रग पैडलरों के खिलाफ कार्रवाई जारी, चिट्टे सहित एक दबोचा

PARUL • 17 Nov 2024 • 1 Min Read

Himachalnow/शिमला

शिमला पुलिस ने एक बार फिर से नशाखोरों व ड्रग पैडलरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मशोबरा से एक शख्स को चिट्टे सहित धर दबोचा है। पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस की एक टीम मशोबरा बाइफरकेशन के पास गश्त पर थी तो सूचना के तहत की गई कार्रवाई में पुलिस ने मशोबरा -2 बेंडोची काटेज के पास कुलदीप (38) उर्फ बॉस पुत्र दीवान चंद निवासी गांव ओड्डू डाकघर दुर्गापुर तहसील और जिला शिमला के कब्जे से 5.81 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से नशाखोरों व ड्रग पैडलरों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने छोटे से लेकर बड़ा कोई भी मामला कतई बख्श नहीं रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने कई मामलों में कार्रवाई की है और आगे भी करती रहेगी।