शिमला पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चरस के साथ एक गिरफ्तार!
हुरला में नौ किलो चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने पकड़ी इस साल की सबसे बड़ी खेप
HNN/शिमला
शिमला जिला में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 130.390 ग्राम चरस बरामद की है। यह गिरफ्तारी ढली थाना के तहत स्पैशल सैल की टीम ने की है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इसके बैकवर्ड और फारवर्ड लिंक खंगाल रही है और इसके अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ करने में जुटी हुई है।
शिमला पुलिस का नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी है और पुलिस नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।