शिमला पुलिस ने होमस्टे में दबिश देकर दो युवकों को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया
फागू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 युवकों से 10 ग्राम चिट्टा बरामद
HNN/शिमला
शिमला पुलिस ने बाहरी राज्यों से आ रहे ड्रग पेडलरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक होमस्टे में दबिश देकर दो युवकों को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 44.950 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
गिरफ्तार युवक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं और स्थानीय युवकों को चिट्टा सप्लाई करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये चिट्टा कहां से लाते थे और किसे सप्लाई करते थे। यह कार्रवाई शिमला पुलिस की ओर से ड्रग पेडलरों के खिलाफ की जा रही लगातार कार्रवाई का हिस्सा है।