HNN/ शिमला
हिमाचल की शिमला पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने भगौड़े अपराधी को पकड़ लिया है जोकि पिछले 7 साल से फरार चल रहा था। हालांकि आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही थी परंतु वह अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी मोहम्मद युसुफ धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहा था। कोर्ट ने इसे प्रोक्लेमड ऑफेंडर घोषित किया था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि उक्त आरोपी उत्तर प्रदेश में छिपा हुआ है। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की एक टीम ने उत्तर प्रदेश में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद आरोपी को पकड़कर शिमला लाया गया है।

