लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शिमला

राजस्थान से आए परिवार का बच्चा मालरोड पर भटका, सीएम सुक्खू की मानवीय संवेदना ने समय पर बचाया

रात को मालरोड पर रोता मिला बच्चा
शुक्रवार रात लगभग 9 बजे शिमला की मालरोड पर एक दिल छू लेने वाला दृश्य सामने आया। राजस्थान से शिमला घूमने आए एक परिवार का चार वर्षीय बच्चा अचानक भीड़ में बिछड़ गया। माता-पिता ने रिज और मालरोड के चप्पे-चप्पे पर बच्चे को खोजा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मुख्यमंत्री की नजर पड़ी तो बदली तस्वीर
इसी दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, महापौर सुरेंद्र चौहान और अन्य लोग पैदल ओक ओवर की ओर जा रहे थे। मेट्रोपोल के पास उन्होंने एक छोटे बच्चे को अकेले रोते हुए देखा। संवेदनशील मुख्यमंत्री ने तुरंत बच्चे से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन बच्चा डरा और सहमा हुआ था, कुछ बता नहीं सका।

सीएम ने थामा हाथ, दिया सहारा
सीएम सुक्खू ने बच्चे को अपने साथ लिया, उसे चॉकलेट दिलाई और कहानियों के जरिए उसका मन बहलाया। बच्चा धीरे-धीरे शांत हुआ, मगर मानसिक दबाव में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। मुख्यमंत्री ने तत्काल पुलिस को बुलाया और माता-पिता की खोज के निर्देश दिए।

मां-बाप से करवाई सुरक्षित मुलाकात
कुछ देर की तलाश के बाद पुलिस ने बच्चे के माता-पिता को खोज निकाला। जब मां-बाप ने अपने बच्चे को सुरक्षित पाया, तो उनकी आंखें भर आईं। इस संपूर्ण घटनाक्रम ने न केवल बच्चे को सुरक्षित लौटाया, बल्कि यह भी दिखाया कि एक संवेदनशील नेता कैसे व्यक्तिगत रूप से जनता की मदद के लिए आगे आता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]