Loading...

शिमला/मुख्यमंत्री सुक्खू ने शॉर्ट फिल्म ‘द लास्ट ड्रॉप’ की विशेष स्क्रीनिंग देखी , केबीसी फेम अरुणोदय शर्मा की मुख्य भूमिका…..

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Aug 2025 • 1 Min Read

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला में शॉर्ट फिल्म ‘द लास्ट ड्रॉप’ की विशेष स्क्रीनिंग देखी। इस फिल्म में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ फेम अरुणोदय शर्मा ने मुख्य किरदार निभाया है।

शिमला

गंभीर विषय पर फिल्म का संदेश
फिल्म ‘द लास्ट ड्रॉप’ ग्लोबल वॉर्मिंग और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि यह फिल्म जलवायु परिवर्तन से जुड़ी चुनौतियों को दर्शाती है और इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत पर जोर देती है।

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
उन्होंने अरुणोदय शर्मा और फिल्म निर्माण दल को बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल के युवा कलाकारों का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस तरह योगदान गर्व का विषय है।

विशेष स्क्रीनिंग में शामिल रहे प्रमुख लोग
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, अरुणोदय शर्मा के परिजन जगदीश शर्मा और ममता पॉल सहित फिल्म टीम के सदस्य भी मौजूद रहे।

Related Topics: