Loading...

शिमला में अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश

PARUL • 11 Nov 2024 • 1 Min Read

Himachalnow/शिमला

शिमला पुलिस ने जिले के तहसील चौपाल के अंतर्गत अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश किया है। स्पैशल सैल की टीम ने शिल्ली पुलबाहल में नाका लगाकर एक गाड़ी को अवैध रूप से ले जाई जा रहीं शराब के साथ धर दबोचा है।

पुलिस ने इस वाहन से 112 पेटियां देसी शराब की बरामद करते हुए 2 लोगों को धरा है, जबकि वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस थाना चौपाल में दर्ज मामले के तहत स्पैशल सैल की एक टीम फागू, ठियोग, बलग, पुलबाहल आदि की ओर गश्त पर निकली हुई थी।

इस दौरान शिल्ली पुलबाहल में एक गाड़ी (नंबर-एच.पी. 63बी 8864) आई, जिसे जांच के लिए रोका गया। जब इस वाहन की तलाशी ली गई तो इसमें 112 पेटियां देसी शराब की बरामद हुईं। वाहन में जगदीश चंद (43) पुत्र परमा नंद निवासी गांव कांदल डाकघर टिक्करी तहसील नेरवा और वीरेंद्र सिंह (40) पुत्र हरिराम निवासी गांव चइंजन डाकघर टिक्करी तहसील नेरवा सवार थे।