शिमला में इतने दिनों तक बंद रहेगी पर्यटन निगम की एक लिफ्ट…..
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला में आज 15 दिसंबर से 17 दिसंबर, 2023 तक पर्यटन निगम की एक लिफ्ट को बंद रखा जाएगा। जिसका कारण लिफ्ट की मरम्मत एवं रख-रखाव का कार्य किया जाना है। हालांकि लिफ्ट बंद होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें दूर-दूर से सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं और पर्यटक माल रोड पहुंचने के लिए पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं। परंतु लिफ्ट बंद होने से सैलानी परेशान हो रहे है।
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि इस दौरान दूसरी लिफ्ट पहले की तरह कार्यशील रहेगी। लोग उस लिफ्ट का प्रयोग कर सकते है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।