Loading...

शिमला में इस दिन लगेगा आइस स्केटिंग कैंप….

Ankita • 5 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

ऊपरी शिमला के आइस स्केटिंग के शौकिन युवाओं के लिए जुब्बल क्षेत्र के सरस्वती नगर में जल्द ही आइस स्केटिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा।

आइस स्केटिंग एसोसिएशन जिला शिमला के अध्यक्ष ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ियों का इस कैंप में पंजीकरण निश्शुल्क रखा गया है। कैंप 10 से 12 मई तक सावड़ा मैदान में लगेगा।

कैंप में जिन छात्रों का प्रदर्शन बढ़िया रहेगा उन्हें राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिलेगा। इस कैंप में पंजीकरण के लिए खिलाड़ी इस नंबर 7018000143 पर फोन कर सकते हैं।