Loading...

शिमला में कलगीधर ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट किए 21 लाख रुपये

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 4 Sep 2025 • 1 Min Read

शिमला में कलगीधर ट्रस्ट, बड़ू साहिब, जिला सिरमौर की ओर से विधानसभा में डिप्टी स्पीकर विनय कुमार ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 21 लाख रुपये का चेक भेंट किया।

शिमला

ट्रस्ट का पुनीत योगदान
मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए डिप्टी स्पीकर विनय कुमार और ट्रस्ट से जुड़े सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह योगदान आपदा प्रभावितों की मदद में उपयोगी साबित होगा।

उपाध्यक्ष भी रहे मौजूद
इस अवसर पर कलगीधर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह भी उपस्थित रहे और उन्होंने ट्रस्ट की ओर से आगे भी सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Topics: