Loading...

शिमला में चार साल की मासूम से दुष्कर्म, मामला दर्ज

Ankita • 23 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में नेपाली मूल की चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की माँ ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की माँ ने बताया कि उसकी बेटी को गुप्तांग में काफी दर्द हो रही थी। जिसके बाद मासूम बच्ची की माँ उसे अस्पताल लेकर पहुंची। बताया जा रहा है कि किसी अनजान व्यक्ति द्वारा बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है।

इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने वाले आरोपित का पता नहीं लग पाया है। लिहाज़ा पीड़िता बच्ची की मां की शिकायत पर शिमला पुलिस अज्ञात आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।