शिमला में चिट्टा तस्करी के आरोप में छह युवक गिरफ्तार
HNN/शिमला
राजधानी शिमला के कोटखाई में पुलिस ने छह युवकों को चिट्टा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरोह के सप्लायर और एजेंट समेत छह आरोपी शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान कोटखाई निवासी आदित्य चौहान (25), पारस जस्टा (27), अभय चौहान (26), विश्व राज सिंह (32), आसुतोष (24) और साहिल (26) निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। गौर हो कि पुलिस ने बीते 14 फरवरी को कोटखाई के एक युवक परीक्षित को 12 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था।
जिसके बाद आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया। इस दौरान उसने उक्त युवकों की चिट्टे में संलिप्तता का खुलासा किया। उसी के आधार पर पुलिस ने छह तस्करों की पहचान कर उनकी गतिविधियों की निगरानी की।
चिट्टे में इनकी संलिप्तता का खुलासा होने पर पुलिस ने इन्हें गिरफ्त में ले लिया। ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।