Loading...

शिमला में नए साल से लगेंगे हाईटेक कैमरे, ऑटोमेटिक कटेंगे चालान

PRIYANKA THAKUR • 20 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों पर पुलिस द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है। जो लोग ओवरस्पीड, बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट के बाइक चलाते है, उनके अब ऑटोमेटिक तरीके से चालान कटकर घर आएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिमला में यातायात के नियमो का उल्लंघन करने वाले लोगों की संख्या बहुत बढ़ गई है। जिसके चलते शिमला शहर में अब सीसीटीवी कैमरे और इंफ्रारेड डिवाइस लगने जा रही है। ऐसे में नियम तोड़कर चालक पुलिस की नजरों से तो बच जायेंगे, लेकिन कैमरों से नहीं।

शिमला में बढ़ते ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए कार्ट रोड पर इन कैमरों को लगाने का काम शुरू हो गया है। इन कैमरों की मदद से यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले लोगों का चालान कटकर उनके घर पर आएगा। शिमला में यह व्यवस्था नए साल से लागू होगी।