Loading...

शिमला में पंजाब की महिला मॉडल के साथ हुआ दुष्कर्म, मामला दर्ज

PARUL • 28 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला के एक होटल में पंजाब की मॉडल महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान जगतार सिंह संधू निवासी लुधियाना के रूप में हुई है।

बता दें कि पीड़िता मॉडल जालंधर की रहने वाली है। पीड़िता 22 दिसंबर को शूटिंग के लिए शिमला आई थी और रात को एक होटल में ठहरी। इस दौरान जगतार सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता मॉडल ने न्यू शिमला महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसएचओ महिला थाना ज्योति द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि महिला का मेडिकल करवाया गया है। अब पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ने के लिए पंजाब जाएगी।