शिमला में सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए आईजीएमसी में भर्ती
शिमला
एमआरआई और मेडिकल जांच जारी, प्रियंका गांधी भी पहुंचीं अस्पताल
अचानक बिगड़ी तबीयत, IGMC में भर्ती
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत आज सुबह छराबड़ा (शिमला) में अचानक बिगड़ गई। तत्काल उन्हें इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। डॉक्टरों ने एहतियातन एमआरआई सहित अन्य जरूरी जांचें शुरू कर दी हैं।
प्रियंका गांधी पहुंचीं शिमला
सोनिया गांधी कुछ दिन पहले अपनी बेटी प्रियंका गांधी के शिमला स्थित घर पर आराम के लिए आई थीं। आज अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद प्रियंका गांधी भी तुरंत दिल्ली से शिमला पहुंचीं और सीधे IGMC पहुंचकर मां की स्थिति की जानकारी ली।
सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में चिंता की लहर दौड़ गई है। कई नेता लगातार शिमला से अपडेट ले रहे हैं। फिलहाल सोनिया गांधी की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टर पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।