शिमला में बरसे मेघ, रिज पर सैलानियों ने लिया माैसम का आनंद

By Ankita Published: 11 May 2024, 4:56 PM | Updated: 11 May 2024, 4:56 PM 1 min read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में आज दोपहर करीब 2:30 के बाद शहर में कुछ देर के लिए मूसलाधार बारिश हुई। रिज पर माैजूद सैलानियों ने सुहावने माैसम का आनंद लिया। वहीं शनिवार को लाहौल की चोटियों में फाहे गिरे, तो निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी रहा।

कुल्लू जिला में भी रुक-रुक बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। मौसम में बदलाव आने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। माैसम विभाग ने आज बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमाैर जिले के लिए बारिश, अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। किन्नाैर, लाहाैल-स्पीति व हमीरपुर व ऊना जिले के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। रविवार के लिए सभी 12 जिलों व सोमवार के लिए पांच जिलों में येलो अलर्ट है।