Loading...

शिमला में बहुमंजिला भवन के नीचे डंगे का आधा हिस्सा ढहा, गिरने का खतरा पैदा

Ankita • 16 Aug 2023 • 1 Min Read

कार्ट रोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में टिंबरहाउस के पास एक निजी बहुमंजिला भवन के नीचे डंगे का आधा हिस्सा ढह गया है। जिससे कि भवन के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। बहुमंजिला भवन के नीचे की तरफ एडवर्ड स्कूल है। इसके साथ लगते भवन में श्रम आयुक्त सहित कई कार्यालय हैं। साथ ही एक निजी होटल भी है।

टालैंड से आगे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। पुलिस बल भी तैनात किया गया है। इसके अलावा कार्ट रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। रोगी वाहन लिफ्ट से हाईकोर्ट-शिल्ली चौक होते हुए केएनएच अस्पताल पहुंचे सकते हैं।

बेम्लोई टिंबरहाउस होते हुए भी रोगी वाहन केएनएच अस्पताल जा रहे हैं। प्रशासन ने बहुमंजिला भवन को खाली करवा दिया है। यहां रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शेल्टर दिया गया है। कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के यहां रुके हुए हैं।