शिमला में भूकंप के हल्के झटके, चिडग़ांव में रहा केंद्र
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में शनिवार को भूकंप के हल्के झटके लगे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर तीन रही और इसके केंद्र के रूप में शिमला के चिडग़ांव इलाके के खशधार में रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, भूकंप की गहराई जमीन से पांच किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप से शिमला में किसी तरह के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।
हिमाचल प्रदेश भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील जोन 4 व 5 में शामिल है और यहां कई वर्षों से भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जाते रहे हैं। इससे पहले भी यहां कई बार भूकंप के झटके लग चुके हैं।