शिमला में सीबीएसई की परीक्षाओं के लिए स्थापित किए जाएंगे इतने परीक्षा केंद्र…
HNN/ शिमला
सीबीएसई की फरवरी में होने वाली परीक्षाओं के लिए शिमला में 20 परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। केंद्र सीबीसीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूल ही होंगे। बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की इन परीक्षाओं में दसवीं में करीब 2,700 जबकि जमा दो में अपीयर होने वाले परीक्षार्थियों का आंकड़ा 2,300 तक रहेगा।
इस बार भी परीक्षार्थियों को दूसरे स्कूलों में जा कर परीक्षा देनी पड़ेगी। राजधानी शिमला के अधिकतर सीबीएसई स्कूलों में यह परीक्षाएं होंगी। इसके अलावा रामपुर, कोटखाई, कुमारसैन, चौपाल, सराहन, रोहड़ू, सुन्नी में भी परीक्षा केंद्र होंगे।
इन परीक्षाओं के संचालन के लिए सीबीएसई अलग से दिशा निर्देश जारी करेगा, जिसे जल्द सीबीएसई की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। परीक्षार्थियों के परीक्षा रोलनंबर भी जल्द बोर्ड ऑनलाइन अपलोड करेगा