Loading...

शिमला शहर की अव्यवस्थाओं के लिए भाजपा पूरी तरह जिम्मेवार- प्रतिभा सिंह

Ankita • 30 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में शिमला नगर की घोर उपेक्षा हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शिमला शहर को मिली केंद्रीय योजनाओं को भी सही ढंग से कार्यन्वित नही कर पाई।

शिमला शहर की अव्यवस्थाओं के लिए भाजपा पूरी तरह जिम्मेवार हैं। प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह धन बल से शिमला नगर निगम चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही हैं।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा के किसी भी धनबल के प्रलोभन से आगाह करते हुए कहा कि वह इस पर कड़ी नजर रखें। प्रतिभा सिंह ने कहा कि शिमला नगर निगम में कांग्रेस का आना तय हैं। उन्होंने कहा कि लोग अब भाजपा के किसी भी झांसे में आने वाले नही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में शिमला शहर के लिये जो वादे किए है वह हर हाल में पूरे होंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ कार्य करने को कहा जिससे सगंठन मजबूती से आगे बढ़ सकें।