Loading...

कांग्रेस-भाजपा ने शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद को आज तक नहीं बनाया मंत्री

By Ankita Published: 4 Apr 2024, 12:14 PM | Updated: 4 Apr 2024, 3:35 PM 1 min read

HNN/ शिमला

देश में 18वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आने वाले पहाड़ी प्रदेश हिमाचल को केंद्र सरकार ने केंद्रीय मंत्रियों के रूप में कम ही स्थान मिला है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला संसदीय क्षेत्र को पिछले सात दशकों में कांग्रेस, जनता दल तथा भाजपा किसी भी सरकार ने केंद्रीय कैबिनेट में स्थान नहीं दिया।

1952 से लेकर 1977 तक शिमला संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस का कब्जा रहा। 1977 में जनता दल के बालक राम गैर कांग्रेसी पहली बार की सांसद बने। 1980 से लेकर 1998 तक कांग्रेस के केडी सुल्तानपुरी शिमला संसदीय क्षेत्र से जीत का छक्का मारने में कामयाब रहे।

1999 में हिमाचल विकास कांग्रेस के टिकट पर डॉक्टर धनीराम शांडिल सांसद बने, वर्ष 2004 में कांग्रेस के टिकट पर कर्नल धनीराम शांडिल दोबारा से सांसद बनकर दिल्ली गए। वर्ष 2009 में पहली बार भारतीय जनता पार्टी का कोई सांसद शिमला संसदीय क्षेत्र से जीतकर दिल्ली पहुंचा। 2009 से लेकर 2024 तक भाजपा यहा पर जीत की हैट्रिक बना चुकी है।

हिमाचल लोक सभा से चार सांसद बने अब तक केंद्रीय मंत्री…..

हिमाचल प्रदेश से लोकसभा की 4 और राज्यसभा की तीन सीट से सांसद चुनकर दिल्ली पहुंचने वालों में अब तक 6 लोग मंत्री बने है। जिसमें लोकसभा चुनाव जीत कर शांता कुमार, पंडित सुखराम, राजा वीरभद्र सिंह और अनुराग ठाकुर को ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

जबकि हिमाचल राज्यसभा से चुनकर गए आनंद शर्मा और जेपी नड्डा केंद्रीय केंद्रीय कैबिनेट में स्थान पाने में कामयाब रहे हैं। वही हिमाचल से पूर्व विधायक रही चंद्रेश कुमारी राजस्थान सांसद चुनकर आने के बाद केंद्र में मंत्री बनी थी।

शिमला संसदीय क्षेत्र से कब-कब कौन रहा…..

1952 में आनंद राम सैवल कांग्रेस
1957 में डॉक्टर वाईएस परमार कांग्रेस
1959 में शिवानंद रमौल कांग्रेस
1962 से आज तक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित
1962, 67 व 71 में प्रताप सिंह कांग्रेस
1977 में बालक राम जनता दल
1980 से 1998 तक केडी सुल्तानपुरी कांग्रेस
1999 में डॉक्टर धनीराम शांडिल एच.वि.सी.
2004 में डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल कांग्रेस
2009 व 2014 में वीरेंद्र कश्यप भाजपा
2019 में सुरेश कश्यप भाजपा
2024 में……………….

Related Topics: