लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शिवरात्रि मेला की स्मारिका का किया जाएगा ई प्रकाशन, दिखेगा मेले का प्राचीन स्वरूप ….

SAPNA THAKUR | 20 जनवरी 2023 at 2:15 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला मंडी-2023 में स्मारिका के प्रकाशन के लिए उपमंडल अधिकारी मंडी एवं स्मारिका उप समिति की अध्यक्ष रितिका की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय मंडी में स्मारिका प्रकाशन उप समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बार स्मारिका में मंडी की सांस्कृतिक विरासत और धरोहरों, खान-पान, पहनावे और लोकनृत्यों को स्मारिका में दिखाया जाएगा।

एसडीएम ने बताया कि स्मारिका की थीम मंडी का शिवरात्रि मेला का प्राचीन स्वरूप और यहां की लोक परम्पराएं रहेंगी। उन्होंने बताया कि स्मारिका में मंडी के शिवरात्रि मेले को पहले और अब के स्वरूप में मनाए जाने की झलक को स्मारिका में दिखाने का प्रयास किया जाएगा। जिसके लिए उन्होंने मंडी के लेखकों से 30 जनवरी तक लेख जिला भाषा कार्यालय में भेजने का आग्रह किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि इस बार स्मारिका को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए इसकी सॉफ्ट कॉपी तैयार कर इसका ई-प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडी शिवरात्रि से जुडे़ इतिहास को युवा वर्ग तक पहुंचाने के लिए स्मारिका का मुख्य पृष्ठ का डिजाइन मंडी कॉलेज और आईटीआई के विद्यार्थियों द्वारा प्रतियोगिता करवाकर तैयार करवाया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]