Loading...

शिवालिक सेवा समिति की ओर से इस दिन लगने जा रहा निशुल्क नेत्र जांच शिविर

PRIYANKA THAKUR • 15 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सोहारी के उप गांव बहेड़ी के गुगा जाहरवीर मन्दिर में नेत्र चिकित्सा शिविर 17 दिसम्बर 2022 को आयोजित किया जाएगा। इस नेत्र शिविर में मन्दिर कमेटी का भी सहयोग रहेगा। यह शिविर शनिवार को सुबह से लेकर शाम 3:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी शिवालिक सेवा समिति के प्रधान डॉ सुरेश गर्ग ने दी।

उन्होंने बताया कि जिला क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से नेत्र विशेषज्ञ डॉ. प्रनिधि और आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. अरविंद शर्मा योगा टीम के साथ उपचार करेंगे एवं नेत्र रोगियों की जांच की जाएगी। इस अवसर पर शिवालिक सेवा समिति के पदाधिकारी सर्वजीत सिंह, रिंपल कुमार, अनिल कुमार, राजेश कुमार, अमित, हंसराज, अमरजीत, सुषमा देवी मौजूद रही।