शिव प्रताप शुक्ला राज्यपाल बनने के बाद माथा टेकने पहुंचे बाबा गोरखनाथ मंदिर
हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल बनाए जाने के बाद शिव प्रताप शुक्ला बाबा गोरखनाथ के दर्शन के लिए गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने गुरु गोरक्षनाथ का पूजन-अर्चन किया और मत्था टेक उनका आशीर्वाद लिया। शिव प्रताप शुक्ला ने कहा, ”गोरक्षपीठ सभी के लिए आराध्य है।
वहीं, गोरखनाथ मंदिर में भी हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल का भव्य स्वागत किया गया। वहीं, उनके राज्यपाल बनते ही गोरखपुर में जश्न का माहौल है। रविवार की सुबह उन्हें राज्यपाल बनाए जाने की घोषणा के बाद से ही गोरखपुर में उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। भाजपा कार्यकर्ता शहर के गणमान्य नागरिक और शुभचिंतकों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया।