शीतलहर की चपेट में हिमाचल के मैदानी इलाके, 2 दिन घने कोहरे की संभावना
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह शाम घना कोहरा छाया हुआ है। जिससे कि प्रदेश में शीतलहर का भी काफी प्रकोप भी काफी बढ़ गया है। बता दें कोहरे का असर यातायात संचालन पर भी पड़ रहा है।
सुबह कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहनों की गति भी कम रही। सिरमौर के कई क्षेत्रों में मंगलवार सुबह भी कोहरा छाया रहा। इससे कई जगह वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। चालकों को अपने वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आगामी दो दिनों के दौरान सुबह के समय मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा (नूरपुर), सिरमौर (पांवटा साहिब-धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी- नालागढ़) के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वाहन चालकों को सुबह के समय सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई है।