Loading...

शूटिंग में सरबजोत-दिव्या ने जीता सिल्वर मेडल, भारत को अब तक मिले इतने पदक…..

Ankita • 30 Sep 2023 • 1 Min Read

चीन के हांगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स का आज सातवां दिन है। एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन चल रहा है। अब तक भारत ने 34 मेडल जीत लिए है। बता दें भारत को अब तक स्वर्ण- 8, रजत- 13, कांस्य- 13 पदक मिले है।

जानकारी के मुताबिक, भारत को आज के दिन का पहला मेडल शूटिंग में मिला है। सरबजोत और दिव्या की जोड़ी ने मिश्रित वर्ग में रजत पदक जीता है। फाइनल में भारतीय जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अंत में चीनी निशानेबाजों को मात नहीं दे सकी।

चीन ने 16-14 के अंतर से मैच अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में शूटिंग में यह भारत के लिए आठवां रजत पदक है। सरबजोत ने अपने जन्मदिन पर रजत पदक जीतकर देश को तोहफा दिया है।