चंडीगढ़ की गौरी व पंजाब के गगन ने जीता कुश्ती व दंगल, सीपीएस ने किया सम्मानित
HNN/ सोलन
तीन दिवसीय मां शूलिनी मेला के दौरान पुलिस विभाग व शूलिनी मेला समिति के संयुक्त तत्वावधान में कुश्ती प्रतियोगिता एवं दंगल का आयोजन किया गया। मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि मां शूलिनी का यह मेला ऐतिहासिक ठोडो मैदान में वर्षों से मनाया जा रहा है और ठोडा व दंगल जैसे प्राचीन खेल इसे अनूठा बनाते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि मेलों के दौरान खेल गतिविधियों का आयोजन लोगों के मनोरंजन के साथ ही खिलाड़ियों के शारीरिक सौष्ठव व मानसिक दृढ़ता का भी परिचायक होता है। इससे युवा खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उचित मंच प्राप्त होता है।
उन्होंने विजेता पहलवानों को बधाई दी तथा इसमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों से हार-जीत की परवाह किए गए बगैर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए और कड़ी मेहनत का आह्वान भी किया। लड़कियों की कुश्ती प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला चंडीगढ़ की गौरी व मैदा के बीच खेला गया।
इसमें गौरी विजयी रहीं। दंगल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पंजाब पुलिस के गगन और पंजाब के रहने वाले ताज गोनी के बीच खेला गया। इसमें गगन ने खिताब जीत लिया। विजेता को 40 हजार रूपए तथा उप-विजेता को 35 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





