Loading...

शैक्षणिक सत्र 2024-25 में बदले जाएंगे प्रश्नपत्रों के पैटर्न, यह होगा बदलाव….

Ankita • 9 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2024-25 में होने वाली परीक्षाओं के दौरान प्रश्नपत्रों के पैटर्न को बदलेगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड अब एक ही प्रश्नपत्र तैयार करेगा, लेकिन उसे ए, बी और सी सीरीज में ही परीक्षार्थियों को वितरित किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, अब ए सीरिज में पूछे जाने वाले पहले प्रश्न को बी और सी सीरिज के प्रश्नपत्र में कहीं भी पूछा जा सकेगा। बता दें सीरिज में आने वाले इन प्रश्नपत्रों में पूछे जाने वाले प्रश्नों को जंबल तरीके से पूछेगा। यानी हर सीरिज के प्रश्नपत्र में एक जैसे ही प्रश्न होंगे, लेकिन उनकी नंबरिंग में अंतर होगा।

गौरतलब है कि इससे पहले आने वाले ए, बी और सी सीरिज के प्रश्नपत्र अलग-अलग होते थे। हर सीरीज में अलग-अलग प्रश्न पूछे जाते थे। लेकिन अब प्रश्नपत्र तो ए, बी और सी सीरीज में ही आएंगे। परंतु एक ही प्रश्नपत्र में प्रश्नों को आगे-पीछे रखा जाएगा।