शॉर्ट सर्किट से मकान चढ़ा आग की भेंट, पीड़ित परिवार को लाखों का नुक्सान

By SAPNA THAKUR Published: 10 Jan 2023, 3:21 PM | Updated: 10 Jan 2023, 3:34 PM 1 min read

HNN/ पावंटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पावंटा साहिब में भीषण अग्निकांड हुआ है। इस आगजनी की घटना में पीड़ित परिवार को लगभग 10 लाख का नुक्सान हुआ है। बता दे कि, मामला वार्ड नंबर 10 राधा कॉलोनी मकान नंबर 90/13 देवी नगर का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजू ठाकुर अपनी धर्म पत्नी परिचा ठाकुर पुत्र शिवांश ठाकुर एवं पुत्री प्रियल ठाकुर के साथ घर से बाहर कहीं गए हुए थे। इस दौरान अचानक ही घर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण चिंगारी सुलग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने घर से धुआं उठता देखा तो तुरंत पीड़ित परिवार को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद जैसे ही पीड़ित परिवार अपने घर पहुंचे तो देखा कि घर जलकर सारा राख हो चुका था। पीड़ित परिवार ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची परंतु तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

इस आगजनी की घटना में घर के अंदर रखा टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलईडी और लाखों के सोने के आभूषण भी आग की भेंट चढ़ गए। आगजनी की इस घटना में पीड़ित परिवार को लाखों का नुक्सान हुआ है जिससे उनकी घर में रखी जमा पूंजी भी नष्ट हो गई है।

Tags: