शॉर्ट सर्किट से मकान चढ़ा आग की भेंट, गाय झुलसी

By SAPNA THAKUR Published: 6 Jan 2023, 5:08 PM 1 min read

HNN/ शिमला

रामपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत जयूरी के अंतर्गत गांव कोछड़ी मेंं भीषण अग्निकांड हुआ जिससे पीड़ित परिवार को लाखों का नुक्सान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मकान श्यामलाल, कमल सिंह तथा केवल राम पुत्र धर्मू गांव कोछडी तहसील रामपुर का था। इस आगजनी की घटना के वक्त मकान के 4 कमरों में पशु भी बंधे थे जिसमें एक गाय बुरी तरह झुलस गई।

हालांकि स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान जैसे-तैसे कर पशुओं को बाहर निकाला गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है जिससे मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। इस अग्निकांड के वक्त मकान में लकड़ी के स्लीपर सहित और भी जरूरी सामान रखा हुआ था जो कि आग की भेंट चढ़ गया।

Tags: