लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

श्मशान घाट में साधुओं से मारपीट, एक की मौत, दूसरा घायल

PRIYANKA THAKUR | 21 नवंबर 2022 at 10:31 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कांगड़ा

जिला कांगड़ा के तहत आते पुलिस थाना नूरपुर में साधुओं से मारपीट का मामला सामने आया है। इस मारपीट में एक साधु की मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल हुआ है। पुलिस ने इस मामले में अन्य तीसरे साधु को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

दरअसल, 3 साधु श्मशान घाट के पास डेरा जमाए बैठे हुए थे। इनमें से आरोपी राजू शर्मा उर्फ लंबू निवासी जम्मू कश्मीर ने शराब का अत्यधिक सेवन किया हुआ था। नशे में धुत राजू ने बाबा स्वर्ण दास और महेश गिरी के साथ मारपीट की। इस मारपीट में महेश गिरी की मौत हो गई, जबकि बाबा स्वर्ण दास घायल हो गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मामले की पुष्टि पुलिस थाना प्रभारी जसवाल सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस थाना नूरपुर में मामला दर्ज किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]