Loading...

श्रद्धालुओं के लिए इस दिन खोल दिए जाएंगे केदारनाथ धाम के कपाट…

Ankita • 6 May 2024 • 1 Min Read

केदारनाथ की डोली ने ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से धाम के लिए किया प्रस्थान

केदारनाथ धाम के कपाट पौराणिक परंपरा अनुसार आम श्रद्धालुओं के लिए 10 मई को सुबह 7 बजे खोल दिए जाएंगे। बता दें सोमवार को बाबा केदारनाथ की पंचमुखी भोगमूर्ति को लेकर पंचमुखी डोली यात्रा ऊखीमठ से प्रस्थान कर विभिन्न पड़ावों से होते हुए नौ मई को शाम को केदारनाथ धाम पहुंचेगी।

7 मई को यात्रा गुप्तकाशी से दूसरे पड़ाव फाटा के लिए प्रस्थान करेगी। फाटा से, यह 8 मई को तीसरे पड़ाव गौरीकुंड तक जाएगी। अगले दिन, गौरीकुंड से पंचमुखी डोली यात्रा शाम को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। 10 मई को सुबह 7 बजे केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

भगवान केदारनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली ने आज सोमवार को अपने हिमालय स्थित केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। सोमवार सुबह पूजा अर्चना के बाद डोली को मंदिर के गर्भ गृह से बाहर सभा मंडप में विराजमान लाया।

जिसमें हक हकूकधारियों की ओर से भगवान की चल उत्सवह विग्रह डोली का श्रृंगार किया गया। इसके बाद मंदिर की तीन परिक्रमा कर डोली अपने अगले गंतव्य की ओर प्रस्थान किया।