श्रद्धा हत्याकांड जैसी एक और घटना: युवक की हत्या कर शव के किए टुकड़े, फिर फ्रिज में रखी बॉडी
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली में 18 मई को हुई श्रद्धा की हत्या से लोग अभी उभरे ही नहीं थे कि एक और ऐसी ही वारदात को अंजाम दे दिया गया। यहाँ एक युवक की हत्या कर उसके शव को फ्रिज में रखा गया। कत्ल की इस खौफनाक वारदात को मां-बेटे ने मिलकर अंजाम दिया था।
जानकारी अनुसार, अक्षरधाम मंदिर के पास पांडव नगर इलाके में मृतक अंजन दास को नशे की गोलियां खिलाई गईं और फिर उसकी हत्या की गई। युवक की हत्या के बाद मां-बेटे ने उसके शव को काटकर टुकड़ों को फ्रिज में रखा गया था। जिसके बाद रोजाना शरीर के टुकड़ों को पांडव नगर और ईस्ट दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया जाता था।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ईस्ट दिल्ली में मिल रहे इन इंसानी शरीर के टुकड़ों की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई थी, जिसकी गुत्थी को टीम ने अब सुलझा लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।