HNN/ किन्नौर
जिला किन्नौर में 68 आरसीसी ग्रेफ के श्रम शिविर में आग लगने से एक व्यक्ति की जिंदा जल जाने के कारण मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना मूरंग के तहत आने वाले आकपा क्षेत्र में ग्रेफ के श्रम शिविर में अचानक आग भड़क उठी। आगजनी की लपटे इतनी तेज थी कि शेड में रह रहे छोटू किस्कू (45), पुत्र मंगल किस्कू, गांव रंगनाथपुर, तहसील पुडिया, जिला घोड्डा, झारखंड आग की चपेट में आ गया जिस कारण उसकी मौत हो गई।
वही आगजनी की सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी गई। जिसके बाद दोनों टीमें मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में अस्थायी रूप से लगाए गए तीन शिविर भी जल कर राख हो गए हैं। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





