Loading...

श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण, इतना है शुल्क….

Ankita • 22 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

उत्तर भारत की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा 14 जुलाई से शुरू हो जाएगी। यह यात्रा 27 जुलाई तक चलेगी। प्रशासन यात्रा की तैयारियों में जुट गया है।

बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्रीखंड यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल बनाया गया है, इसमें ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। एसडीएम मनमोहन सिंह ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है। यात्रा के लिए 250 रुपये पंजीकरण शुल्क रखा है।

श्रद्धालु https://shrikhandyatra.hp.gov.in/ पर लॉग इन कर पंजीकरण कर सकते हैं। बेस कैंप में ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी रहेगी। प्रशासनिक तौर से शुरू यात्रा के दौरान बेस कैंप में रेस्क्यू, मेडिकल और प्रशासन की टीमें मौजूद रहेंगी।