Loading...

श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकी हमला, एक पुलिस इंस्पेक्टर को लगी गोली

Ankita • 29 Oct 2023 • 1 Min Read

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित ईदगाह में आतंकियों ने एक पुलिस अधिकारी को गोली मार दी। उन्हें इलाज के लिए एसएमएचएस अस्पताल में ले जाया गया है। पुलिस अधिकारी की पहचान मसरूर अली वानी पुत्र अली मोहम्मद वानी के रूप में हुई है।

मसरूर येचिपोरा ईदगाह श्रीनगर के रहने वाले है। पुलिस अधिकारी को गोली लगने के बाद श्रीनगर के ईदगाह में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, मसरूर वानी ईदगाह मैदान में स्थानीय लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे।

इसी दौरान आतंकी खेल मैदान में आ घुसे और उन्हें एक के बाद एक गोलियां दाग कर इंस्पेक्टर मसरूर को लहूलुहान कर दिया। हमले को अंजाम देकर आतंकी मौके से फरार हो गए। बता दें इस हमले की जिम्मेदारी टीआरएफ-लश्कर ने ली है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।