लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

श्रीमद् भागवत कथा में साध्वी गौरी ने सुनाया श्री कृष्ण जन्म वृतांत

Ankita | 27 अप्रैल 2024 at 4:27 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिलाई

जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के शिल्ला गांव में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा में शनिवार को श्री कृष्ण जन्म वृतांत सुनाया गया। दिव्या ज्योति जागृति संस्थान की ओर से श्रीमद्भागवत साप्ताहिक कथा ज्ञान यज्ञ के अंतर्गत चतुर्थ दिवस की सभा में आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी गौरी भारती ने प्रभु के अवतारवाद के विषय में बताते हुए कहा कि द्वापर में कंस के अत्याचार को समाप्त करने के लिए प्रभु धरती पर आए।

उन्होंने गोकुल वासियों के जीवन को उत्सव बना दिया। कथा के माध्यम से नंद महोत्सव की धूम देखने वाली थी। साध्वी ने बताया कि जब नंद बाबा भगवान को टोकरी में डालकर गोकुल लेकर गए तो उस समय प्रभु हमें संदेश देते हैं कि जिस प्रकार नंद बाबा ने मुझे सिर पर धारण किया। तभी उनके हाथों पैरों की बेड़ियां टूट गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसी प्रकार जो मुझे जीवन में प्रथम स्थान पर रखता है, मैं उसके लिए आत्म जागृति के द्वार खोल देता हूं। साध्वी ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण ने विभिन्न प्रकार की लीलाएं की। उन्होंने माखन चुराया तो भक्तों ने माखन चोर कह दिया। माखन चोरी की लीला से उन्होंने भक्तों के भावों को ग्रहण किया।

उनके भीतर उपजी हीनता की भावना का अंत किया। प्रेम की प्रगाढ़ता स्थापित की। इस लीला का भावार्थ यही है कि प्रभु हमारे भीतर विराजमान हैं। आवश्यकता है एक पूर्ण गुरु की जो हमें इसी मानव शरीर में प्रभु का दर्शन करा सके। कथा को विराम प्रभु की पावन आरती द्वारा दिया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]