श्रीलंका को 41 रन से मात देकर एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत
भारत बनाम श्रीलंका के बीच मंगलवार को कोलंबो में एशिया कप सुपर-4 मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने श्रीलंका टीम को 41 रन से मात दे दी। इसके साथ ही भारत की एंट्री फाइनल में हो गई है। श्रीलंका टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम ने तीसरे ओवर में ही पथुम निसांका का विकेट गंवा दिया। निसांका 6 रन बनाकर आउट हुए।
बुमराह ने उन्हें पवेलियन भेजने का काम किया है। इसके बाद बुमराह को विकेट मेंडिस को पवेलियन भेजा। मेंडिस 15 रन बनाकर आउट हुए। दिमुथ कुरुणारत्ने दो रन बना सकें, और सिराज का शिकार बने। सदीरा कुछ देर तक क्रीज पर टिके लेकिन कुलदीप की घातक गेंदबाजी से नहीं बच पाए। इसके बाद असलंका को भी कुलदीप ने पेवलियन भेजा।
इसके बाद कप्तान दासुन शनाका भी महज 9 रन बनाकर आउट हो गए। धनंजय डिसिल्वा ने 66 गेंद में 41 रन की पारी खेली लेकिन जडेजा ने उन्हें कैच आउट कराया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। लेकिन उनका ये फैसला गलत साबित हुआ। रोहित शर्मा और शुबमन गिल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई।
दोनों ने भारत के लिए 80 रनों की साझेदारी भी निभाई। लेकिन उनकी इस जोड़ी को तोड़ने का काम दुनिथ वैल्लालगे ने किया। दुनिथ वैल्लालगे ने ना सिर्फ गिल और रोहित को आउट किया बल्कि उन्होंने भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर को पवेलियन भेजा। भारतीय पारी के दौरान 12वें ओवर में गेंदबाजी करने आए दुनिथ ने पहली ही गेंद पर गिल को पवेलियन भेजा।
इसके बाद उनके शिकार विराट कोहली बने, जिन्होंने महज 3 रन ही बनाए। हालांकि, इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा से उम्मीद थी कि वो पारी को आगे बढ़ाएंगे लेकिन भारतीय कप्तान भी दुनिथ वैल्लालगे के शिकार बन गए। रोहित ने इस दौरान 48 गेंदों में 53 रन बनाए। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए और इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 172 रन पर सिमट गई।