श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, टी20 में सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस दौरे पर भारतीय टीम को 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। टी20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है।
भारतीय टीम इस दौरे का आगाज 27 जुलाई को करेगी। भारत और श्रीलंका के बीच सबसे पहले 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। यह सभी मुकाबले पल्लेकेल में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेले जाएंगे।
इसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी। पहला वनडे मुकाबला 2 अगस्त को होगा। इस सीरीज के सभी वनडे मुकाबले श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेले जाएंगे। 50-50 ओवरों के यह एकदिवसीय मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से खेले जाएंगे।
भारत-श्रीलंका का शेड्यूल….
27 जुलाई- पहला टी20, पल्लेकेल
28 जुलाई- दूसरा टी20, पल्लेकेल
30 जुलाई- तीसरा टी20, पल्लेकेल
2 अगस्त- पहला वनडे, कोलंबो
4 अगस्त- दूसरा वनडे, कोलंबो
7 अगस्त- तीसरा वनडे, कोलंबो
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय स्क्वॉड…
भारत की टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज.
भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद और हर्षित राणा.