लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

संगड़ाह में चोरों ने 1 दुकान में सेंधमारी की तो 2 दुकानों के तोड़े ताले

NEHA | 27 सितंबर 2024 at 8:47 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

संगड़ाह में चोरों का कहर : दुकानों में सेंधमारी, नकदी और सामान चोरी

HNN/संगड़ाह

सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के मुख्य बाजार में गत रात्रि चोरों ने जहां 1 दुकान में सेंधमारी की, वहीं 2 अन्य दुकानों के ताले तोड़ डाले। कस्बे के सबसे बड़े व पुराने दुकानदारों में शामिल रामानंद सागर की दुकान के पिछले हिस्से में मौजूद खिड़की तोड़ चोरों ने गल्ले में मौजूद करीब 25000 ₹ की नकदी पर हाथ साफ किया। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अलावा बस अड्डा बाजार अथवा पुलिस सहायता कक्ष से पुलिस थाने की ओर जाने वाले रास्ते अथवा गली मे मौजूद वेद प्रकाश की 1 मोबाइल व दूसरी स्टेशनरी की दुकान के ताले भी तोड़े गए, हालांकि स्थानीय अथवा नशेड़ी समझे जा रहे उक्त चोर शटर का सेंटर लाक नहीं तोड़ सके। डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल व थाना प्रभारी ब्रिज लाल मेहता ने बताया कि, मामले की तहकीकात व चोरों की तलाश जारी है।

थाना प्रभारी के अनुसार करीब अढ़ाई बजे तक होमगार्ड के गश्त पर थे और चोरी संभवतः इसके बाद हुई। गौरतलब है कि, इससे पहले संगड़ाह में मौजूद शिव मंदिर, बिजट देवता मंदिर व एक वकील के घर पर हुई चोरियों के आरोपियों को पुलिस आज तक नहीं पकड़ सकी। कुछ अरसा पहले युको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी करने वालों चोरों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था और उसके बाद जानकारी के अनुसार संभवतः मुख्य बाजार में यह चोरी की पहली घटना है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]