लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

संगड़ाह में वायरल फीवर के मामले बढ़े, रोजाना 60-70 मरीज…

SAPNA THAKUR | 14 जून 2022 at 3:33 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ संगड़ाह

मौसम में हो रहे बदलाव ने हर किसी के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई इन दिनों खांसी, जुखाम-बुखार से परेशान है। लोग हल्का जुखाम-बुखार होने पर मेडिकल स्टोर से दवाई ले रहे हैं परंतु जब बुखार ज्यादा बढ़ रहा है तो वह अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। आलम यह है कि इन दिनों अस्पताल में मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती ही जा रही है।

जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह की बात करें तो यहां लोग वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। उपमंडल में मौजूद सीएचसी में रोज वायरल फीवर व बुखार के 60 से 70 मरीज पहुंच रहे हैं। यहां से चिकित्सक लोगों का उपचार कर उन्हें दवाइयां देकर घर भेज रहे हैं। साथ ही चिकित्सक लोगों को एहतियात बरतने की भी सलाह दे रहे हैं। डॉक्टर अनुप्रिया ने कहा कि, वायरल फीवर की चपेट में आने से लोग बीमार हो रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि बच्चों में वायरल फीवर के मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह ज्यादा ठंडी चीजों का सेवन ना करें। बच्चों को ठंडे पानी और आइसक्रीम से दूर रखें।

वायरल फीवर के लक्षण

  • नाक का बंद होना, खांसी, सिरदर्द, दस्त लगना।
  • बुखार का बहुत तेज और फिर कुछ देर के लिए कम होना।
  • शरीर में अत्यधिक थकान का महसूस होना।
  • मांसपेशियों और जोड़ो में दर्द का होना।
    बचाव के लिए यह करें
  • वायरल से ग्रसित मरीज खांसते और छींकते समय मुंह पर कपड़ा रखें।
  • कोल्ड ड्रिंक्स, पेस्ट्री, आइसक्रीम खाने से बचें।
  • मरीज की खांसी और छींक की चपेट में आने से बचें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]